बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) बरही प्रशासनिक मित्र सद्भवना विकास मंच के सदस्यों ने बुधवार को बरही के नव पदस्थापित अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो से भेंट कर उनका स्वागत सह सम्मानित किया। इस बाबत सद्भवना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान, सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष आजाद हुसैन, उपाध्यक्ष पायल देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नव पदस्थापित अंचलाधिकारी को सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से अंगवस्त्र ओढ़ा कर व बुके देकर स्वगात सह सम्मानित किया। इस बाबत सद्भवना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान ने कहा सद्भवना प्रारंभ से ही प्रशानिक पदाधिकारियो के साथ कंधे से कंधा मिला कर लॉ-इन ऑडर की हर छोटी बड़ी समस्या को सुलझाने में प्रशासन का सहयोग किया है, आशा करते हैं कि नव पदस्थापित अंचलाधिकारी भी हमारे साथ समन्वय बना कर क्षेत्र में विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही उम्मीद जताया जताते हुए कहा हमे पूर्व विश्वास है कि नव पदस्थापित अंचलाधिकारी के कार्यकाल में बरही अंचल के लोगो का कार्य आसानी से एवं निष्पक्ष रूप से होगा जिससे क्षेत्र के लोगो का भी अंचलाधिकारी को सहयोग मिलेगा। नव पदस्थापित अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो ने सद्भवना विकास मंच को अस्वस्थ करते हुए कहा मेरा साथ और सहयोग आपके साथ हमेशा रहेगा, आप लोगो के कार्यो की चर्चा सुनी है, अपनी कार्यो को निरंतरता प्रदान करते हुए हमारी सहयोग करे। बरही प्रशासन सदैव आपके साथ है। मौके पर सद्भवना विकास मंच के अध्यक्ष राजसिंह चौहान, सचिव कुंदन कुमार, कोषाध्यक्ष आजाद हुसैन, उपाध्यक्ष पायल देवी, मनोज कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, मोहन प्रजापति, डब्लू अंसारी, सरफराज अंसारी, प्रद्युम्न सिंह, सोनू प्रजापति, अमिताब कुमार, महिला साथी में यास्मीन तबासुन, रिंकू देवी, पूजा देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, बैजंती देवी, सावित्री देवी, गौरा देवी, माजदा खातून, कमला देवी, सहजादी खातून, यशोदा देवी, पुष्पा देवी, गयत्री देवी, आरती देवी, खुशबू देवी, रेणु देवी, सीता देवी, रेखा देवी आदि उपस्थित रहे।