गोड्डा: कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत महिला सखी मंडल एवं कृषक समूहों को अनुदान पर मिनी ट्रैक्टर, पावर टीलर, रीपर, सहायक कृषि यंत्र दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
इसके लिए सोमवार को बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बोआरीजोर धीरज प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बोआरीजोर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बासुदेव प्रसाद साह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी के द्वारा कृषि यंत्र प्रदर्शनी के तहत महेंद्रा, सोनालिका, ग्रेप्स अपना पॉवर टीलर, मिनी ट्रैक्टर के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीर बहा स्वयं सहायता समूह,अटल बहा आजीविका सखी मंडल,आदिवासी विकास समिति,बेली आजीविका सखी मंडल, आजीविका सखी मंडल, जियोन झरना महिला मंडल, सूरजमुखी आजीविका सखी मंडल ने भाग लिया। बोआरीजोर प्रखंड से सात स्वयं सहायता समूह , ठाकुरगंगटी प्रखंड से दो स्वयं सहायता समूह, मेहरमा प्रखंड से दो स्वयं सहायता समूहों की उपस्थिति में प्रशिक्षण सह कृषि यंत्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।