बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : भाजपा कार्यालय में राष्टपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव व संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यक्रम प्रभारी सह वक्ता शैलेंद्र सिन्हा उपस्थित हुए। मौके पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि दोनों महापुरुष हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं, इनके आदर्श पर हमें चलना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, पूर्व मुखिया शमशेर आलम, मुखिया हरेंद्र गोप, मुखिया खिरोधर यादव, मुखिया सकलदेव यादव, ब्रह्मदेव यादव, राजदेव यादव, छत्रु यादव, राजकुमार केसरी, नीरज शर्मा, राजकुमार यादव, अमित गौरव, ब्रह्मदेव यादव, विजय यादव, मनितोष यादव, हाशिम अंसारी, अरविंद कुमार, मुकेश यादव, आकाश जायसवाल, मनोज उपाध्याय, अशोक यादव, इंद्रदेव ठाकुर, अनिल ठाकुर, रामकुमार यादव, संजय यादव, संतोष ठाकुर, अमित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, टिंकू अंसारी, सचिन यादव, पिंटू यादव, राजेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुरेश यादव, दिनेश यादव, दीनानाथ यादव, एसके सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद कुमार, रामबचन भुइयां, विकास यादव, राकेश सिंह, सुरेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार, आदि भजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।