पांकी: पांकी प्रखंड के सुड़ी पंचायत अंतर्गत ग्राम-बुढ़ाबार के फगुनी सिंह का अचानक तबीयत बिगड़ने से बीते 28 फरवरी 2021 को मृत्यु गई थी। जिनका ब्रह्मभोज कार्यक्रम 11/03/2021को हुवा।पंचायत के समाजसेवी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह पहुंचे और भावभीनी अश्रुपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से मुझे गहरा दुःख पहुंचा।मैं काफी मर्माहत हू।ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व शोक-संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने का कामना करता हूँ।इस दु:ख के क्षण में,मैं उनके परिवार के साथ हूँ,और सदैव रहूंगा।शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि यह शरीर नश्वर है,इस संसार में जो जन्म लिया है,उसका मृत्यु भी निश्चित है।जब तक जीवन है,अच्छे कर्म करते रहिए,और अपना संकूल व्यवहार से लोगों के मन के हृदय में बने रहिए।यह शरीर माटी का बना है,एक दिन सबको दूनिया छोड़कर जाना ही है।श्री सिंह ने फगुनी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सामिल होते हुए कहा कि पंचायत वासियों के सुख-दूख में सदैव साथ हूँ,और आगे भी रहुंगा।साथ ही उन्होंने कहा कि फगुनी सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे।हर दु:ख सुख में चलने वाले व्यक्ति थे।मौके पर दीपक मंडल,संतोष सिंह गिरेन्द्र कुमार सिंह,रसबिहारी सिंह,हृदण सिंह,लक्षण सिंह,सहित सैकड़ों लोग ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उपस्थित थे।