बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही : बरही मध्य भाग के समाजसेवी रामचंद्र यादव भंडारो पंचायत के ग्राम पुरहरा में आम जनता से मिलते हुए बैठक कर उनकी जन समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने अपनी बातों को खुल कर उनके समक्ष रखा। ग्रामीणों ने कहा कि विकास के नाम पर धरातल पर यहां कोई विशेष कार्य नहीं किया गया ना ही कभी कोई प्रतिनिधि देखने के लिए आते हैं। वही रामचंद्र यादव ने कहा कि जनता मुझे आशीर्वाद दे ताकि हर जन समस्या का समाधान एवं क्षेत्र के वासियों का बेहतर रुप से सेवा कर सकें। मौके पर सरजू यादव, महेंद्र यादव, उप मुखिया किशोर कुमार, अशोक यादव, नारायण यादव, उमेश यादव, महेश यादव, बैजनाथ यादव, दिनेश यादव, अनुज यादव, रामप्रवेश यादव, महेंद्र यादव, दिनेश यादव, अनुज यादव, रामप्रवेश यादव, महेंद्र यादव, बद्री यादव, विनोद यादव आदि मौजूद थे।