कहा भ्रष्टाचार को समाप्त कर बरही का करेंगे सर्वांगीण विकास
अपने आवास पर बैठक कर लोगों से मांगा समर्थन
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: बरही पश्चिमी भाग-1जिला परिषद के पद पर वरिष्ठ समाजसेवी भगवान केशरी की पत्नी संजू देवी चुनाव लड़ेगी। इस बाबत शनिवार को अपने आवास पर बैठक का आयोजन किया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भुनेश्वर साहू ने की। बैठक में महिला मंडल के दीदियों व गणमान्य लोग उपस्थित हुए। वहीं उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से बरही पश्चिमी जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी के रूप में संजू देवी का घोषणा किया वहीं उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया की इस बार संजू देवी को भारी मतों से जिताना है। बैठक में विजय प्रसाद केसरी, राजकुमार केसरी, अजय प्रसाद केसरी, अशोक प्रसाद केसरी, लोकनाथ प्रसाद केसरी, छोटन साहू, दशरथ प्रसाद केसरी, रवि केसरी, अमित कुमार, उत्तम कुमार, कयूम अली, अनिल चंद्रवंशी, राजेश केसरी, मो. कुदुश, जगदीश साहू, जयंत केशरी, लखन प्रसाद केसरी, बलराम केसरी, जयंती केसरी, बबीता देवी, गीता देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, नीलम केसरी, निर्मल केसरी, महेंद्र केसरी, कांति देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, सरोज देवी, मंजू देवी, भोलाराम, आनंद प्रसाद गुप्ता, लखन केसरी, विशेश्वर ठाकुर, अनिल चंद्रवंशी, संध्या कुमारी आदि मौजूद थे।