बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : भाजपा किसान मोर्चा बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष पद पर युवा नेता संतोष निषाद को मनोनीत किया गया है। जिसकी आधिकारिक रूप से घोषणा जिला अध्यक्ष नवीन रंजन दुबे ने की। भाजपा किसान मोर्चा बरही पश्चिमी मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष संतोष निषाद ने कहा कि पार्टी द्वारा जो उन्हें कार्य व दायित्व सौंपा गया है उसे सक्रिय रूप से निभाएंगे। संतोष निषाद को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रमंडलीय अध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित साहू, ओबीसी के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार साव, सिकंदर निषाद, रितेश गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष अमित सिंह, नागेश्वर रजक, राजकुमार यादव, राजकुमार केशरी, टेकलाल यादव आदि ने बधाई दिया है।