बसंत कुमार गुप्ता
गुमला।कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा सरकारी स्कूलों में प्रत्येक दिन सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाना है इसके साथ ही बच्चों का टेंपरेचर जांच भी करना है लेकिन कई स्कूलों में इसका पालन नहीं हो रहा है और सरकारी राशि की गवन की जा रही हैं। इसके कारण कोरोना बीमारी के फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सरकार और जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी कई स्कूलों के प्रधानाध्यापक सैनिटाइजर एवं टेंपरेचर जांच अधिकारियों में ध्यान नहीं दे रहे हैं।इन मामलों की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी है लेकिन लूट खसोट के कार्यों को अधिकारियों के द्वारा भी बल दिया जा रहा है।