रामगढ़ : आज निजी करण विरोधी दिवस के अवसर पर रामगढ़ के सुभाष चौक के समक्ष केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया ,मंजूर भवन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सहायक सचिव महेंद्र पाठक के नेतृत्व में जुलूस के शक्ल में शहर के भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया, लोगों को संबोधित करते हुए महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार देश के सार्वजनिक कल कारखानों एलआईसी, बीमा ,कोयला, सेल ,बैंक बीएसएनल ,सहित सार्वजनिक संस्थानों को देश के पूंजी पतियों को हवाले कर रही है, पूरे देश में निजी करण का दौर चरम पर है, केंद्र की सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा रही है, जिसके चलते आम जनता को जीना दूभर हो चुका है, बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और केंद्र सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है ,आज पूरे देश में किसान संघर्ष समन्वय समिति, संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त श्रमिक संगठनों की ओर से निजी करण विरोधी दिवस मनाया जा रहा है, आज 2 दिन के लिए सभी बैंक हड़ताल पर हैं ,जिसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समर्थन करती है, आज पूरे देश में केंद्र सरकार के विरुद्ध श्रमिक, किसान, छात्र, नौजवान ,महिलाएं ,सड़कों पर आवाज को बुलंद कर रहे हैं ,श्रम कानून में संशोधन कर मजदूरों के सारे अधिकार छीन लिए गए और पूंजीपतियों के हित में 4 कोड बनाए गए ,अब बरसों की कुर्बानी के बाद 8 घंटे काम 8 घंटे मनोरंजन 8 घंटे आराम के कानून बनाए गए थे, वह भी सरकार छीनकर पूंजीपतियों के हित में 12 घंटे काम लेगी, जिससे आम जनता में काफी आक्रोश है, इसीलिए आज राष्ट्रव्यापी निजीकरण विरोधी दिवस के रूप में सभी संगठनों के लोग सड़कों पर आक्रोशित हैं, पुतला दहन कार्यक्रम में महेंद्र पाठक, सुशील स्वतंत्र, राजेंद्र गोप ,मेवालाल प्रसाद, कयूम मलिक, देवकीनंदन बेदीया, भाकपा माले के जिला सचिव भुवनेश्वर बेदीया, सरजू बेदीया ,रविकांत, चरका, सफिक अंसारी ,बबलू राम ,दशरथ राम ,तेजन महतो ,अमन पाठक, शराफत अंसारी, भुनेश्वर बेदिया, संजय गोयनका ,प्रेम प्रसाद ,कुलेश्वर मेहता, निर्मल यादव, शाहिद अंसारी, चिंटू,, मिंटू ,चरका, इमरान ,बबलू राम ,सहित कई लोग मौजूद थे।