– सादिक को मिली जिला सचिव की जिम्मेवारी
गोड्डा : चर्चित वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत झा आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक बनाए गए हैं। आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को धनबाद में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने दुमका जिला के लिए अश्विनी मिश्र, देवघर जिला के लिए मुकेश तिवारी, साहेबगंज जिला के लिए ताला हांसदा, गोड्डा जिला के लिए सर्वजीत झा एवं जामताड़ा के लिए शत्रुघ्न पंडित को जिला संयोजक मनोनीत किया। गोड्डा का जिला सचिव मो सादिक अहमद को नियुक्त किया गया।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे, संथाल परगना प्रभारी व्यास उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव भास्कर सुमन, केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव एवं निरसा विधानसभा प्रभारी अनंत कुमार सहित आप के कई नेता उपस्थित थे ।