गोड्डा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झारखंड प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्ग दो अक्टूबर से चार अक्टूबर तक धनबाद में आयोजित किया गया।
इस अभ्यास वर्ग में विभिन्न इकाई का पुनर्गठन किया गया। परिषद के गोड्डा जिला के संयोजक सौरभ कुमार झा अब विभाग संयोजक दुमका विभाग बनाए गए। अब सौरभ गोड्डा एवं दुमका दो जिले का काम देखेंगे।
बताते चले कि सौरभ वर्ष 2013 से सक्रिय रूप से परिषद में कार्य कर रहे हैं। पूर्व में भी नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,जिला संयोजक आदि दायित्व संभाल चुके हैं।उन्होंने कहा कि प्रांत ने जिस भरोसे के साथ उन्हें दायित्व दिया है, निर्वाहन करने का प्रयास करूंगा।