बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : सावित्री बाई फुले, की 124वीं पुण्यतिथि बुधवार को भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) बरही प्रखंड कमिटी के द्वारा प्रखंड कार्यालय मनाया गया। मौक पर माता सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सुरज दास ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए भारत देश में प्रथम विद्यालय 1852 मे खोला और सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज बुलंद किया। उस काल में बलिकाओं को पढ़ाना पाप समझा जाता था।उपाध्यक्ष मनोज रविदास ने कहा कि सावित्री बाई फूल भारत की प्रथम महिला शिक्षिका के रूप वरदान साबित हुई। कार्यक्रम में सुरज दास, सचिव रिजवान अली, महासचिव अमित पासवान उर्फ गोल्डी, मीडीया प्रभारी मो. मेराज हुसैन, उपाध्यक्ष मनोज रविदास, बरही पूर्वी पंचायत अध्यक्ष अनुज रविदास, मो. मुस्ताक अंसारी आदि शामिल हुए।