स्वस्थ जीवन जीने के लिए पेड़ लगाएं—मुखिया प्रतिनिधि
कटकमसांडी : प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत आराभुसाई अवस्थित उमर पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया प्रतिनिधि मो. समीउल्लाह के हाथों की गई। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व बच्चों ने मिलकर परिसर मे करीब 30 से अधिक पौधे लगाए। शीशम, गम्हार, आंवला, अमरूद, लीची आदि पौधों को लगाया गया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. समीउल्लाह ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। वृक्ष से हमें आक्सीजन मिलती है। वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर जीवन को आक्सीजन प्रदान करता है। मौके पर पंसस प्रतिनिधि ताज मोहम्मद ने कहा कि जीवन में दस पौधों को लगाएं। उसे बचाएं और पुण्य कमाएं। वृक्ष हमें छाया देती है। वृक्ष पक्षियों की आशियाना होती है। पक्षियां दुआएं देती है। इस मौके पर बच्चों ने उत्सुकतापूर्वक पौधरोपण में हिस्सा लिया।