बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: कभी चास बोकारो का नोटरीयस क्रिमनल माने जाने वाला आरज़ू मल्लिक के आज़ाद नगर स्तिथ आवस पर आज सिटी पुलिस कुर्की जप्ती करने पहुँची तो कभी इस क्षेत्र को अपने दहशत से ख़ौफ़ज़दा रखने वाले आरज़ू की हैसियत सभी के सामने आ गई, आरज़ू के पड़ोसियों को पता चल गया कि आखिर अपराधियो का हस्र क्या होता है। काफी लंबे समय से चास महिला थाना अंतर्गत कांड संख्या 8/21 के मुख्य आरोपी आरजू मलिक फरार चल रहा था,
चास महिला थाना अंतर्गत कांड संख्या 8/21 के मुख्य आरोपी के घर को न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को कुर्की जब्ती की गई।
इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इस कांड के मुख्य आरोपी आरजू मलिक और सोनू उर्फ सोनुवा नाज दोनों फरार चल रहे थे उन लोगों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था इससे पहले उन्हें इश्तिहार से भी इत्तल्ला दी गई थी इसके बावजूद ये लोग न्यायालय मैं हाजिर नहीं हुए जहां आज न्यायालय के आदेश पर उनके आजाद नगर स्थित आवास पर कुर्की जब्ती की गई जहाँ पुलिस को किसी विरोध का सामना नही करना पड़ा।