महेंद्र कुमार यादव
चतरा: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर समाहरणालय परिषर में जिला खेल इकाई द्वारा हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट बनाया गया। उपायुक्त दिव्यांशु झा समेत उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल कूद पदाधिकारी समेत अन्य द्वारा हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर किया गया साथ हीं सेल्फी पॉइंट पर तस्वीर भी खिंचवाई गई। जिसके पश्चात उपायुक्त ने ओलंपिक खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुभकामनाएं संदेश दिया।उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। आज का यह दिन खेल और फिटनेस को समर्पित किया जाता है। ओलंपिक दिवस खेल, स्वास्थ्य, और सबसे अच्छा होने का एक उत्सव है जिसमें दुनियाभर से लोग शामिल होते हैं। इस खास दिन पर विश्व के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें हर वर्ग के लोग या खिलाड़ी शामिल होते हैं। कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल ओलंपिक खेलों का आयोजन टाल दिया गया था, जो अब अलगे महीने टोक्यो में खेले जाएंगे।