रजरप्पा(रामगढ़): झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह वर्तमान में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार रामगढ़ प्रखंड के दोहाकातु पंचायत अंतर्गत लोलो के टोला खैरा सोडा में स्व उमेश महतो के श्राद्धकर्म हेतु आटा, तेल, चुड़ा का सहयोग किया गया। जिसमें मुख्य रूप सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, दोहाकातु पंचायत के मुखिया कलावती देवी, कुन्दरूकलां मुखिया प्रतिनिधि किशुन राम मुंडा मौजूद थे।
मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबो की सेवा करना आजसू का पहला उद्देश्य है। श्राद्धकर्म में सहायता करने से पुण्य का काम होता है। मौके पर
सोमनाथ महतो, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष कौलेश्वर महतो, जयराम महतो, अरजलाल महतो, प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे।