रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने एक जरूरतमंत मंद परिवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाया। लगातार 41 दिनों से इंदरजीत एवं टीम रांची में जनसेवा में लगी हुई है। एक जरूरतमंद परिवार ने उनसे संपर्क किया कि उनके पिताजी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ रहे लेकिन उन्हें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत पड़ेगी। तुरंत आधे घंटे के अंदर जरूरतमंद परिवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुचाया गया। इंदरजीत सिंह ने बताया कि ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एन.एस.यू.आई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार राजा जी के सहयोग से दिया गया है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी के सिपाहियों का निरंतर बस एक ही प्रयास है हर जीवन अनमोल है और उन्हें बचाया जाए। हर रोज़ इसी तरह हज़ारों आवाज़ पर हमलोग बिना थके बिना रुके मदद के लिए खड़े हैं। ये देश आप सबका सदा ऋणी रहेगा। इस तरह मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी। मौके पर आरुषि वंदनां, प्रणव राज, आकाश मौजूद थे।