पाकुड़ : भाजपा पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्थानीय सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंच कर कोविड-19 वैक्सीन जागरूकता अभियान हेतु हेल्प डेक्स के माध्यम से वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को भाजपा द्वारा सैनिटाइजर पानी वितरण मार्क्स दे कर जन जागरण अभियान चलाया गया इस जन जागरण अभियान में भाजपा के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता ,पाकुड़ नगर के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं भाजपा द्वारा खदान पाड़ा कुर्ती पाड़ा वार्ड नंबर 4 में जन जागरण जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान के प्रमुख के रूप में संजय सरकार नगर उपाध्यक्ष व पार्थ रक्षित नगर महामंत्री राजा शाह नगर कोषाध्यक्ष की देखरेख में पूरे वार्ड में जन जागरण अभियान चलाया गया एवं लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लेने हेतु सभी को जागरूक किया गया और कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल, भाजपा नगर महामंत्री पार्थ रक्षित,भाजपा नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल , संजय सरकार नगर मंत्री चंदन सिंह प्राची चैधरी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रवि शंकर झा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रतन भगत एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजीव हाजरा ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष तारक भगत मनोज प्रमाणिक वा कई कार्यकर्ता आज के कार्यक्रम में उपस्थित हुए।