रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: शहीद पार्क चाईबासा में शहादत देने वाले विस्मृत वीर योद्धाओं को 200 वर्ष बाद ही सही श्रद्धांजलि देकर नमन करना हमारा सामाजिक,राजनीतिक जिम्मेदारी है।
इसी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए 25 मार्च को गाँधी मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।आप सभी कोल्हान के जनता जिन वीर शहीद योद्धाओं के बलिदान के परिणामस्वरूप कोल्हान में पारंपरिक,सामाजिक,रूढ़ि या प्रथा मानकी-मुंडा को रिकॉर्ड ऑफ राइट के तहत अधिकार और जिम्मेदारी प्राप्त हुई,और कोल्हान भू-संपदा पर सामुदायिक पारंपरिक,सामाजिक अधिकार प्राप्त है।
उन वीर शहीद योद्धाओं को नमन करने के लिए 25 मार्च 2021 को गांधी मैदान में पूर्वाहन 11 बजे उपस्थित होकर नागरिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें।यह बातें आज चक्रधरपुर वन विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए युवा टी.एम.सी.के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा है।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया कि आप सभी समुचित रूप से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करें।बैठक में झारखंड टी.एम. सी.ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष मो.अंसार अहमद,टी.एम.सी.युवा के प्रदेश संगठन सचिव अमृत मांझी,टी.एम.सी.युवा के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पूर्ती,ज़िला टी .एम.सी.के महासचिव श्यामल कुमार सिंघा,ज़िला युवा टी.एम.सी.उपाध्यक्ष मंगल सरदार,ज़िला टी.एम. सी.उपाध्यक्ष शैली शैलेन्द्र सिंकु,ज़िला युवा टी.एम.सी.महासचिव ज़िलउर रहमान उपस्थित थे।