– जयंती पर याद किये गए शहीद-ए-आजम
गोड्डा/महागामा: जंगे आजादी के महान क्रांतिकारी सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कृतज्ञता पूर्वक याद किया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
जिला मुख्यालय में हटिया चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर राष्ट्रीय विभूति मंच द्वारा मंगलवार को शहीद-ए-आजम की जयंती मनाई गई। मंच के सचिव राजेश झा, पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत सिंह, लोकमंच सचिव सर्वजीत झा “अन्तेवासी”, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक माधव चन्द्र चौधरी, भाजपा नेता पवन झा, रेडक्रॉस सचिव सुरजीत झा, डोन बोस्को के निदेशक अमित राय, पूर्व सैनिक उमेश शर्मा, ग्रामीण बैंक के सेवा निवृत्त प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार मंडल, सुभाष दुबे, लखनलाल साह, नकुल मंडल,निखिल झा एवं सीताराम राउत ने भगत सिंह को पुष्पांजलि दी और अपने विचार रखे। राजेश झा ने भगत सिंह को महान बलिदानी के अलावा एक महान दार्शनिक बताते हुए उनके विचारों को सर्वकालिक प्रासंगिक बताया। वक्ताओं ने सभी स्मारकों के जीर्णोद्धार के साथ-साथ भगत सिंह की मूर्ति के दाएं और बाएं राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमा स्थापित किये जाने की मांग की।
महागामा में भी विभिन्न संगठनों द्वारा जयंती पर अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
मंगलवार को शहीद भगत सिंह के जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के द्वारा महागामा केचुआ चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिन्हाजुल हक ने कहा कि शहीद भगत सिंह सबसे कम उम्र में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्षरत रहे और हंसते- हंसते फांसी पर चढ़ गए ।
लेकिन अंग्रेजो के सामने कभी भी घुटना नही टेके।उन्होंने कहा था “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल मे है देखना है जोर कितना बाजू-ए कातिल में है।”
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा ने कहा कि गर्व करता हूं कि इस देश का निवासी हूं, जिस देश मे वीर भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारी का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक होकर देश हित के लिए काम करते रहना चाहिए। मौके पर वक्ताओं ने अमर शहीद भगत सिंह की जीवनी पर भी प्रकाश डाला । साथ ही वीर शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे भी लगाये गए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इम्तियाज रिजवी, बिपिन बिहारी, जितेंद्र यादव, नूर नबी, आदिल, इमरान, नदीम, सैफ,असलम परवेज, नावेद,राहुल ,सोनू, मनीष आदि उपस्थित थे।