रामगढ़। गुरु वार को सिद्धू-कान्हू फुटबॉल मैदान हेसागढा में एक दिवसीय शहीद सोबरन सोरेन फुटबॉल कप 2021 का उदघाटन राजकुमार महतो केन्द्रीय सदस्य झामुमो और संतोष कुमार केन्द्रीय सदस्य सह प्रखंड सचिव माण्डू के द्वारा किया गया।उदघाटन मैच काशीखाप बनाम सेमरा के बीच खेला गया,। जिसमें काशीखाप 1-0 से जीत दर्ज किया। शहीद सोबरन सोरेन फुटबॉल कप 2021 का फइनाल मैच काशीखाप बनाम जोडाकरम के बीच खेला गया,। जिसमें जोडाकरम 3-0 से जीत दर्ज किया।
उपविजेता टीम को विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षा/सचिव, पिंकी बेसरा, गीता देवी, एतो बास्के, संजू साजिद, खगेश्वर महतो के संयुक्त रूप से मेडल, छोटा कप और सांत्वना पुरूस्कार दिया गया।
विजेता टीम को विशिष्ट अतिथि चित्रगुप्त महतो और संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से मेडल, बड़ा कप और सांत्वना पुरूस्कार दिया गया।
इस अवसर पर शपन्नालाल मुर्मू केन्द्रीय सचिव झारखंड युवा मोर्चा,राजलाल महतो, सुखदेव महतो, मेवालाल महतो, कुर्बान अंसारी वरिष्ठ नेता झामुमो, रामकिसून गिरी जिला सह सचिव रामगढ़, दिनेश हंसदा कार्यकारणी सदस्य झाकोमयू, सुरेश चंद्र पटेल पंचायत अध्यक्ष हेसागढा, सनु मदन सोरेन पंचायत सचिव हेसागढा, सुरेश सोरेन, बन्धन महतो, लालो मांझी, सुरेश टुडू, आदि उपस्थित थे।