लौकेश सिंह की रिपोर्ट
पांकी: पांकी विधानसभा क्षेत्र के सूड़ी पंचायत के ग्राम-सरैया में 15 अगस्त के पावन अवसर पर नवयुवक संघ बान्दुबार-सरैया के ऊर्जावान युवाओं द्वारा आयोजित एकदिवसीय खेल कुद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा उद्घाटन फीता कर किए और अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन के लिए नवयुवक संघ के तमाम सदस्यों को मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ।आपसबों का मेहनत व परिश्रम हमें दिखाई दे रहा है।आपसबों के मंसूबा को मैं मंजील तक पहुचाऊंगा। मैं हर सम्भव मदद करने के लिए तैयार हूँ। सही रास्ते पर चल कर आज के युवा वर्ग को जो करना चाहिए, आपसब बिल्कुल वहीं कर रहे हैं। खेल और स्पोर्ट दोनों ही हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये हमें मजबूत,स्वस्थ्य और तंदरुस्त बनाये रखता है।खेल हमारे व्यक्तित्व,आत्मविश्वास के स्तर में विकास तथा शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाये रखने में मदद करता है।खिलाड़ी हमेशा अनुशासित और जीवन भर आत्मविश्वास से भरे रहते हैं।एक सच्चा खिलाड़ी अपने आत्मविश्वास से खेलता हैं,चाहे वो खेल में हारें या जीतें,पर वो कभी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना नहीं छोड़ते हैं।वे पहले से ही इस वास्तविकता को जानते हैं कि कुछ खेलों को जीतेगें तो कुछ में हारेंगे भी।वे अपने खेल के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ नियमित अभ्यास करते हैं।खेल और स्पोर्ट्स आत्मविश्वास बनाने वाली गतिविधियाँ हैं जो बच्चों को बहुत अधिक आनंद प्रदान करती हैं। खेल मनोरंजन का एक उपयोगी साधन है।आज-कल लड़कियाँ भी लड़कों की तरह ही बड़े स्तर पर अपने आत्मविश्वास के साथ बिना किसी पारिवारिक और सामाजिक झिझक के खेल गतिविधियों में भाग ले रही हैं।जो कि शुभ संकेत है।खेल में भी अच्छा कैरियर है जो बेहतर और उज्ज्वल भविष्य में सहायक है।साथ ही बताते चलें कि नवयुवक संघ सरैया-बान्दुबार के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अनेकों प्रकार के खेलों का आयोजन जैसे लंबी-दौड़,बिस्कुट रैस,सुई रैस सहित विभिन्न प्रकार के आयोजन किया था।इन सभी खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा जीत हासिल करने वाले को मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन दीपक मंडल व रंजीत कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा था।मौके पर सिंधु सिंह, सिधांत सिंह संतोष,गोपाल यादव,पत्रकार पिन्टू कुमार सिंह,बिकी कुमार,राज संतोष,मछिन्दर सिंह,प्रशांत सिंह,पत्रकार लौकेश सिंह,नागेंद्र कुमार,अग्रजीत सिंह,सत्यप्रकाश कुमार,प्रदिप कुमार सहित क्षेत्र अनेको लोग उपस्थित थे।