रामगोपाल जेना
चाईबासा: रांची में मॉडलिंग एवं फैशन से जुड़े वाम्स संस्था द्वारा आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट में चाईबासा की शेफाली दास मिस सावन प्रिंसेस-2021 चुनी गई। मॉडलिंग व फैशन के क्षेत्र में केरियर बनाने वालों के लिए मंच प्रदान करने वाली वाम्स संस्था ने रांची के लालपुर स्थित वाम्स ऑफिस में ब्यूटी कांटेस्ट किया। इसमें रांची समेत झारखंड के विभिन्न शहरों के महिलाओं ने अपनी कला प्रदर्शन करने के लिए बढ़ चढ़कर शिरकत किया। कांटेस्ट में इंट्रोडक्शन,वाक,डांस और क्विज राउंड हुआ। जिसमें शेफाली दास ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज हासिल करने में कामयाब हुई। वर्तमान में चाईबासा के टुंगरी में रह रहे मूल रूप से मझगांव के खैरपाल की निवासी शिक्षक पिता एकलव्य दास और माता सुनीता दास की पुत्री मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल,चाईबासा से उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वह भुवनेश्वर में उच्च शिक्षा ले रही हैं।