गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा: बुधवार की दोपहर जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी गांव मैं भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच छह-सात राउंड गोली चली। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के बाद थाना प्रभारी नीतीश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे कर मामले की जांच की। गोलीबारी करने के आरोप में एक पक्ष के प्रवीण कुमार सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर थाना ले आई है। साथ ही उनकी लाइसेंसी राइफल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण सिंह एवं दूसरे पक्ष के रघुवीर प्रजापति के बीच वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है। बुधवार की दोपहर विवादित भूमि में बने मकान की छत की ढलाई रघुवीर प्रजापति के पुत्र शंभू प्रजापति द्वारा कराई जा रही थी। इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे प्रवीण सिंह ने इसका विरोध करते हुए काम बंद करने ko कहा । इस दौरान दोनों ओर से कहासुनी होते-होते अचानक से गोलीबारी होने लगी।
इससे कुछ देर के लिए गाँव में अफरा-तफरी मच गई। उक्त घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है।
थाना प्रभारी ने एक पक्ष के प्रवीण सिंह द्वारा पांच राउंड फायरिंग करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग करने का प्रमाण नहीं मिल सका है।