रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: शुक्रवार को रामगढ़ जिले के 12 वें अपर समाहर्ता के रूप में झारखंड प्रशासनिक सेवा के नेलसन एयोन बागे ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने अपर समाहर्ता का सभी अधिकारियों से संक्षिप्त परिचय कराया। जिसके उपरांत अपर समाहर्ता के कार्यालय में भू अर्जन पदाधिकारी लिली एनोला लकड़ा सहित अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।