गोड्डा: टोक्यो ओलम्पिक में झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान सहित अन्य चयनित खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और टीम इण्डिया के स्वर्णिम सफलता की कामना को लेकर हॉकी गोड्डा एवं जिला कुश्ती संघ द्वारा सिग्नेचर एंड सेल्फी कंपैन का आयोजन किया गया। स्थानीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में संघ द्वय के संरक्षक धनञ्जय त्रिवेदी व अमित राय, अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, सचिव सुरजीत झा, उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा व शिवेंद्र झा, सँयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार व सुभाष चन्द्र दास एवं आकाश कुमार ने सहभागिता निभाते हुए अपना शुभकामना सन्देश लिखा और सेल्फी पॉइंट पर विक्ट्री सिंबल प्रदर्शित किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में ओलम्पिक कोटा प्राप्त खिलाड़ियों के साथ ही हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित जूनियर रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए झारखण्ड से चुनकर इतिहास रचने वाली चंचला कुमारी व कोच बबलू कुमार को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सर्वाधिक श्रेय हॉकी झारखण्ड एवं झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह के सशक्त अभिवावक्त्व और अतिकुशल निदेशन को दिया।