पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व केनिर्देश के आलेाक में गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ंने जिला के सभी के पेट्रोल पंपों में पार्टी के जिला अध्यक्ष बलराम दुबे जी के मार्गदर्शन में झारखंड सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी न करने के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया ।पाकुड़ नगर में जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने बैनर पर हस्ताक्षर कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया. पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू,नगर अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही. जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल में एक्साइज ड्यूटी कम कर क्रमशः 5 और 10 रुपये का राहत दिया.पर हेमंत सरकार ने अभी तक वैट कम नहीं किया है. जनता इसका जवाब चाहती हैं.पाकुडि़या में पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन तपन मंडल, विजय भगत,महेशपुर में साधन झा,राजेन्द्र सिंह, रामचंद्र साहा,शिला रानी हेम्ब्रम मोजेश टुडू,अरुण मरांडी,अरुण भगत, लिट्टीपाड़ा में दानिएल किस्कु,जामू मरांडी,हिरणपुर में कैलाश सिंह,जयंत मंडल, कामेश्वर दास, पाकुड़ में पंकज साह,कुंदन सिंह,विक्रम मिश्रा, पार्वती देवी,विश्वनाथ भगत,मुकेश शुक्ला,राजा साह, दादपुर में सदानंद रजवार, विवेकानंद तिवारी, गंधाईपुर में मनोरंजन सरकार, दिलीप सिंह, अश्विनी झा, नवीनगर में अरुण चौधरी, शबरी पाल, बिचामहल में तरुण साह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए.