गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा : गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर समाहरणालय गढ़वा के प्रांगण में उप विकास आयुक्त गढ़वा के द्वारा सेल्फी पॉइंट एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
23 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाना है। इस ओलंपिक में कई तरह के खेल स्पर्धाओं के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व करनेवाले दल के खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। उप विकास आयुक्त गढ़वा के अलावे समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारियों ने सेल्फी लेकर व हस्ताक्षर कर, हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उप विकास आयुक्त गढ़वा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
उक्त स्थान पर उप विकास आयुक्त गढ़वा के अलावे, डीआरडीए निर्देशक गढ़वा, जिला कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गढ़वा, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा, जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।