महेंद्र कुमार यादव
चतरा: कोविड-19 के चलते सिमरिया प्रखंड के सरस्वती संगीत कमेटी का वर्षगांठ शुक्रवार को सादे समारोह में मनाया गया। इस मौके पर पूजा अर्चना की गई और भजन संकीर्तन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह और भाजपा नेता अंबिका प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और मां शारदे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक संगीत मेरे भारत की संस्कृति झलकती है। यह मन और आत्मा को तृप्त करती है। उन्होंने कमेटी के कार्य को सराहा और संगीत के प्रति उनकी योगदान की प्रशंसा की। मौके पर कमेटी के सदस्य नारायण साहू राम विनीत पाठक जयनंदन सिंह, वैद्यनाथ सिंह राम अवतार सिंह, सुदामा पांडेय, सुबोध पांडेय, धनेश्वर साहू, भुनेश्वर प्रसाद, मच्छिंद्र सिंह, शत्रुघ्न चौधरी, राजेंद्र प्रजापति सहित संगीत प्रेमी उपस्थित थे।