व्यवस्थाओं का जायजा, दिया निर्देश
चतरा से महेंद्र कुमार यादव
चतरा: बचरा नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोमवार को सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास ने क्षेत्र के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा तय मानकों को ध्यान में रखते हुए मतदान केद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, मतदान केंद्र की सीढ़ी मरम्मती एवं केंद्र का रंग रोगन समेत कई अन्य निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संग मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सिटी मैनेजर एवं अन्य सम्बंधित मौजूद थे।