महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया प्रखंड के तेतर मोड़ स्थित उदयन पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं को ऑनलाइन पद्मासन , शीर्षासन, प्राणायम, प्रत्याहार, धारणा आदि जैसे योगा शिक्षक अनुज कुमार के द्वारा कराया गया। इस योगा शिविर में अभिभावक भी सम्मिलित हुए। योगा दिवस के अवसर पर प्राचार्या टेनसी थॉमस ने योगा का महत्व बताते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की कला तथा विज्ञान है। योगा करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है। योग मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता को बढ़ाकर आत्मज्ञान की प्राप्ति करवाता है। यह कार्यक्रम स्कूल के सचिव- डॉ. चेतलाल प्रसाद, अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रा, अभिनव चंद्रा, प्रेमलता चंद्रा, अंजली चंद्रा, मंजू कुमारी, पुष्पा गुप्ता, शिक्षक एवं शिक्षिका के देखरेख में संपन्न हुई।