दुलमी। दुलमी प्रखंड के सीरु बुध बाज़ार में बूढ़ा करमा महोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो नगर परिषद अध्यक्ष योगेश बेदिया उपाध्यक्ष मनोज महतो समाजसेवी चंद्र महतो व धनेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में उड़ीसा से आई सुलोचना कुमारी व उनकी टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक झूमर गीत नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अतिथियों ने भी झूमर गीतों पर ढोल नगाड़ा बजा ते हुए जमकर ठुमके लगाए। जिसके बाद कार्यक्रम में समां बंध गया। इससे पूर्व अतिथियों के आगमन पर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि करमा पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस त्यौहार के जरिए हम प्रकृति की पूजा करते हुए अच्छी फसल की कामना करते हैं साथ ही बहने अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। उन्होंने कहा कि करो ना काल के कारण हम लोग 2 साल से करमा पूजा सहित अन्य त्यौहार ठीक ढंग से नहीं बना पा रहे थे लेकिन आने वाले समय में हम लोग ऐसे आयोजनों को और भव्य तरीके से मनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उड़ीसा से आई टीम के द्वारा बेहद आकर्षक झूमर नृत्य और गीत प्रस्तुत किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर राजकिशोर महतो, ब्रजनंदन महतो, सुरेंद्र करमाली राजनंदन महतो, नंदू महतो, शैलेश कुमार चौधरी, दिलीप महतो, सीडी महतो, अनिल इग्नेश, राजेन्द्र उर्फ रमन पटेल, जगतु मुंडा, लीलावती देवी, वीणा देवी, मीना देवी सहित कई लोग मौजूद थे।