गुमला। श्रावण मास के दुसरी सोमवारी को गुमला जिला के टांगीनाथ, देवाकी धाम रायडीह प्रखण्ड ग्राम पंचायत कोब्जा अन्तर्गत श्री हिन्दु धर्म रक्षा उपकेन्द्र हीरादह धाम में भगवान शिव जी में जलाभिषेक हेतु उमड़े श्रद्धालु। जशपुर जिला अन्तर्गत पुरना नगर (छ,ग,)से पुनित राम और बोल बम कावंरिया ग्रुप का आगमन हुवा,तथा कोण्डरा चटकपुर से बसंति देवी के नेतृत्व में हीरादह धाम में जलाभिषेक के पश्चात हीरादह धाम से बसंति देवी,रेणु देवी,संजना देवी,सुगन्ती देवी,सुनिता देवी,सुनिता कुमारी,कुसमी कुमारी. जल लेकर 21,किलोमिटर पद यात्रा,( प्रधान केन्द्र) श्री श्री 1008,श्री रामरेखा धाम में भगवान शिव जी में जलाभिषेक के लिए प्रस्थान हुवे,साथ ही हीरादह धाम छेत्र के सभी ग्राम से महिला पुरूष जलाभिषेक किया,साथ ही भण्डारा का कार्य क्रम भी सम्पन हुवा। ईस कार्य क्रम में समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थीत थे,मुख्य सचिव, श्री अशोक सिंह,सह सचिव,श्री लक्ष्मण सिंह,कोषाध्यक्ष,श्री चन्द्रपाल सिंह,संगठन मंत्री, श्री शंकर सिंह, श्री फलिन्द्र सिंह, अध्यक्ष,श्री भीम सिंह, आचार्य जी, श्री केदारनाथ मिश्रा, सदस्य,संगीता देवी,उषा देवी,खुन्हां सिंह,अर्जुन सिंह,डॉ०दिनेश कु०यादव, और भी अन्य लोग उपस्थीत थे।