पथरगामा: बालिका उच्च विद्यालय, पथरगामा में पुनर्गठित विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण संकुल साधन सेवी विश्वजीत सिंह ने दिया। वीडियो के माध्यम से एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया।
इस दौरान एसएमसी सदस्यों को उनके कार्यों और दायित्व की जानकारी दी गई। बताया कि एसएमसी सदस्य विद्यालय प्रबंधन में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बनाये रखने के लिए कार्य करेंगे। स्कूली बच्चे के हर सुविधाओं का ख्याल रखेंगे। प्रशिक्षण में एसएमसी सदस्य सुरेंद्र यादव, अवधेश पंडित, पिंकी देवी, किरण देवी, ओमप्रकाश यादव, चंचला देवी, कविता देवी, रीना देवी, संगीता देवी, सुमन ठाकुर, रवि ठाकुर, मधुसूदन मंडल, विनय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।