लातेहार से पंकज सिन्हा
लातेहार: भाजयुमो जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह के नेतृत्व में पूरे जिले में योग दिवस मनाया गया । वही भारतीय जनता पार्टी बालूमाथ प्रखण्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा के नेतृत्व पर कोरोना महामारी के देखते हुए प्रखण्ड के सभी पंचायत में 4 से 5 की संख्या में योग किया गया। इसके साथ साथ भाजपा के एक एक कार्यकर्ता अपने घर पर योग किये। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि योग करने स शरीर स्वस्थ रहता है। योग को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। निश्चिय रूप से प्रतिनदिन योग करने से हमारा शरीर रोग मुक्त होगा सभी बुजर्गो, महिलायों और युवायों को प्रतिदिन योग करने की जरूरत है। युवाओं को चाहिए की गावँ गाँव जाकर योग के प्रति लोगो को जागरूक करे। भाजपा एसी मोर्चा जिला उपाअध्यक्ष अमित कुमार ने कहा योग करने से शरीर निरोग रहता है। हम सभी को योग करना चाहिए। भाजयुमो महामंत्री रामकुमार गुप्ता ने कहा आज की युवा पीढ़ी को प्रतिदिन योग कारण चाहिए और युवायों को योग में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है और लोगो को प्रेरित करने की जरूरत है। आज के इस योग दिवस में योग करने वाले महत्वपूर्ण रूप से अनेक कार्यकर्ता ने पंचायत में योग का आयोजन करवाये। वही इस मौके पर प्रवेश सोनी, अजित ओझा, संतोष यादव सहित कई लोग उपस्थित हुए।
वही बालूमाथ थाना परिसर में भी आज योग दिवस मनाया गया इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेन्द्र महतो, पुनि बबलू कुमार, मनोज कुमार सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।