मील का पत्थर साबित होगा घंटाघर का निर्माण : सामाजिक संगठन
गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा : शहर के हृदय स्थली रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में बन रहे घंटाघर के निर्माण पर भाजपा जहां है तौबा मचा रही है। वहीं गढव के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने इस निर्माण का समर्थन किया है। विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों ने पत्र जारी कर कहा है कि घंटाघर का निर्माण गढ़वा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से गढ़वा की पहचान एवं विकास में चार चांद लग जाएगा। यह घंटाघर गढ़वा जिला का गौरव होगा।
इस संबंध में फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष सुनील केशरी, हेल्प अदर्स के शाहनवाज खां, बीइंग ब्रदर्स एनजीओ के अध्यक्ष विराट राज विश्वास, सचिव केतन मल्होत्रा, जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अध्यक्ष अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा, व्यवसाई संघ बाजार समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश कुमार गौड़, लायंस क्लब ऑफ ऑसम गढ़वा, रहबर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान, राष्ट्रीय महादलित संघ के अध्यक्ष अजय भुइयां, अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष विद्यापति ऋषि, झारखंड मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, सूर्या क्लब के दीनानाथ बघेल अखिलेश राम, रैनबेक्सी हेल्थ एंड फाइनेंस वर्ल्ड के अध्यक्ष अमित पटवा, जय मां गढ़देवी भंडारा के मुकेश सिंह, राकेश कुमार आदि सामाजिक व व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि शहर के हृदय स्थली रंका मोड़ पर घंटाघर का निर्माण किया जाना गढ़वा के लिए गौरव की बात है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का यह कदम बहुत ही सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। मंत्री के इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। मंत्री श्री ठाकुर के निर्णय से यह साबित होता है कि वह गढ़वा के विकास के लिए निश्चित रूप से दृढ़ संकल्पित हैं। गढ़वा को नई पहचान दिलाने में यह घंटाघर काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे जिले भर के लोगों में खुशी है। घंटाघर का निर्माण गढ़वा के लिए ऐतिहासिक कार्य है। इसका निर्माण निश्चित रूप से होना चाहिए।