रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: आजसू पार्टी जिला कार्यालय रामगढ़ में जिलाध्यक्ष विजय साहू की अध्यक्षता एवं जिला सचिव सह नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार की संचालन में बैठक संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महसचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी उपस्थित थे। बैठक में भावी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर चर्चा किया गया। तय किया गया आगामी 07 सितंबर को पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सचिवालय में जाकर उनके समक्ष हस्ताक्षरयुक्त स्मरण पत्र सौंप कर मुख्यमंत्री के द्वारा किये गए वादों को याद दिलाया जाएगा।
नगर परिषद के प्रभारी एवं अध्यक्ष नगर प्रभारी एवं अध्यक्ष के अलावा सभी प्रखण्ड के प्रभारी एवं अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र से 100 सक्रिय कार्यकर्ता जल्द से जल्द तैयार करेंगे। रौशनलाल चौधरी ने कहा की आजसू पार्टी ने 8 अगस्त-शहीद निर्मल महतो के बलिदान दिवस से पूरे राज्य में सामाजिक न्याय मार्च की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम झारखण्ड के सभी 260 प्रखण्डों में सात दिनों तक चला था। कार्यक्रम के जरिये राज्य के पिछड़ों को लामबंद करते हुए मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर लिया गया है, ये हस्ताक्षर पत्र सरकार के नाम के दस्तावेज हैं, जिनसे वह वाकिफ हो सके कि गांव-गांव में लोग जनादेश का हिसाब चाहते हैं।
सामजिक न्याय मार्च एक बड़े आंदोलन की नींव है।
झारखंड के पिछड़े अब भी अपने वाजिब हक-हुक़ूक़ से वंचित हैं। सामाजिक न्याय आजसू पार्टी का नारा नहीं बल्कि विचारधारा हैजबतक पिछड़ों को उनका हक, अधिकार और सम्मान नहीं मिलता, तबतक आजसू पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रधान ब्रह्मदेव महतो,महिला मोर्चा के केंद्रीय सचिव अर्चना महतो,केंद्रीय सदस्य हेमलाल महतो,जीप सदस्य पवन शर्मा,जिप सदस्य सह मांडू प्रखण्ड अध्यक्ष नरेश महतो,जिला उपाध्यक्ष लालचंद महतो,दिलीप दांगी,आजसू पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,सचिव राजेन्द्र महतो,कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय,पतरातू प्रखण्ड अध्यक्ष गंगाधर महतो,कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,चितरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष दिवाकर नायक,सचिव दशरथ कुमार कार्यकारी अध्यक्ष भानुप्रकाश महतो,दुलमी प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज कुमार,सचिव सुरेश पटेल,गोला प्रखण्ड सचिव नित्यानंद महतो,नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल,सचिव नीरज मुंडा,कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा,धर्मेंद्र साव भोपाली,अल्पसंख्यक मोर्चा के नप अध्यक्ष शोमू खान,ओबीसी मोर्चा के नप अध्यक्ष नरेश महतो,छोटू पटेल,नप सह सचिव पुरुषोत्तम कुमार,अनुपमा सिंह,पुरनी देवी,श्यामल पासवान,दिलीप कुमार,विभा देवी,रविन्द्र सिंह,अनिल श्रीवास्तव,मनोज़ राम,चंदन ठाकुर,झलकु बेदिया,निज़ाम खान,डालचंद ओहदार,राकेश साहू,रीतू देवी,पिंकी देवी,सुनीता देवी,जयंती देवी आदि सभी प्रखण्ड एवं जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।