हरिहरगंज (पलामू)। नगर पंचायत अंतर्गत अररुआ कला में पूजा समिति के द्वारा दुर्गा माँ की दिव्य आरती का आयोजन किया गया। माँ दुर्गा आरती के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह हरिहरगंज नप अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार राजीव रंजन ने विशेष रूप से भाग लिया। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। आरती में शामिल होकर श्री रंजन ने माँ दुर्गा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी देते हुए श्री रंजन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों के अंदर धार्मिक चेतना का विकास होता है। और लोग अपने परंपराओं से भी परिचित होते हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामना दिया। साथ ही कहा कि दुर्गा माँ क्षेत्र के लोगों को सुख समृद्धि व शांति के साथ अमन-चैन दे। कहां माता जगत जननी है, सर्वशक्तिमान है। इस दौरान आरती का संचालन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य रामजी पासवान, शंभू यादव, दिनेश स्वर्णकार, विजय प्रजापति, अंबूज सिंह, अशोक कुमार ठाकुर, सुशांत सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।