महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया प्रखंड के जांगी चौराही गांव में सोमवार को समाजसेवी राम लाल यादव की मौत सर्पदंश से हो गई। वे पचपन वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार समाजसेवी पिछले शनिवार को जंगल गए थे जहां उन्हें किसी विषैले सर्प ने काट लिया। परिजनों की सहायता से उन्हें चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सा कर्मियों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया। किंतु उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। फिर उन्हें रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिवंगत समाजसेवी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। वह मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के थे। उनके इस प्रकार हुई अप्रत्याशित निधन से गांव में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय नदी घाट में किया गया। जहां बड़ी संख्या में समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, हित परिवार सहित ग्रामीण मौजूद थे।