बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: बरही मध्य भाग के भावी जिला परिषद प्रत्याशी रेखा देवी के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता संजय यादव लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे है। इसी कड़ी में रविवार को दुलमाहा पंचायत के विभिन्न गांवों में उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र के समस्याओं से अवगत भी हुए, और लोगों को भरोसा दिलाया कि रेखा देवी के जीतने के बाद तुरंत सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वही रेखा देवी के पक्ष में समर्थन भी मांगा। वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि इस बार रेखा देवी के पक्ष में हम लोग वोट करेंगे और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएंगे। मौके पर जितेंद्र सिंह, राजू ठाकुर, देवनारायण सिंह, प्रेम सिंह, सीताराम सिंह, रमेश तिर्की, महेंद्र भुइयां, चमन सिंह, राजेन्द्र यादव, राजदेव ठाकुर, विजय यादव, राजदेव यादव, राजकुमार यादव, बिनोद यादव, सुधीर यादव, सुरेश पासवान, सुरेन्द्र सिंह, टेकलाल कुमार, अशोक कुमार, बलेशकर सिंह, सोमर सिंह, हीरालाल सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।