दुमका। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी दुमका शाखा के पदाधिकारियों द्वारा रेड क्रॉस भवन में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में सोसाइटी के वाइस चेयरमैन राजकुमार उपाध्याय, सचिव अमरेंद्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य सुमिता सिंह मौजूद थे।
सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत का उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव पर्यावरण के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से 1972 में इसकी शुरुआत हुई थी। इस दौरान विभिन्न तरह की पर्यावरण संबंधी गतिविधियां की जाती है। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है। जैसा की ज्ञात है कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण वातावरण अशुद्ध होते जा रहा है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस पर आने वाली पीढ़ी के लिए इसे अनुकूल बनाने के संकल्प का लेते हैं। हर भारतीय को अपने अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।