संगठन की मजबूती को ले हुई चर्चा
रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: सोनुआ प्रखण्ड झामुमो की नवगठित कमिटि के पदाधिकारी चक्रधरपुर के विधायक व झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव से मुलाकात कर बधाई दी ।सोनुआ प्रखण्ड कमिटि की और से विधायक व झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव को बुके भेंट किया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष सोहन मांझी,सचिव सागर महतो,कोषाध्यक्ष नरेंद्र मुंडा,उपाध्यक्ष रामदयाल महतो,विजय जोंको। कार्यकारिणी सदस्य में गणेश प्रधान , चक्रधारी साहू व हरिनारायण दास जिला सदस्य में संजय प्रधान कुलदीप महतो दिनेश महतो डॉक्टर महतो राहुल आदित्य देवेन चातर जय सिंह हेम्ब्रम मदन चामिया सुभाष महतो शक्ति मांझी शामिल थे।