रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: सोनुआ के एनआरआई डॉक्टर सुधीर कुमार प्रधान का बीती रात ब्रेन हेम्ब्रेज से लंदन स्थिति एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। डॉक्टर सुधीर गोलमुंडा गांव के रहने वाले थे। सपरिवार लंदन में रहने के बावजूद पैतृक गांव से उनका जुड़ाव बना हुआ था। वे अक्सर प्रतिवर्ष अपने गांव आते रहते थे। कई बार उन्होंने गांव में संकीर्तन का भी आयोजन करवाया था। सोनुआ के शालू-नीलू इंग्लिश स्कूल की स्थापना डॉक्टर सुधीर ने अपनी दोनों बेटियों के नाम पर किया है। डॉक्टर सुधीर के निधन से गोलमुंडा गांव समेत सोनुआ क्षेत्र में शोक की लहर है।