गिद्धौर/टंडवा(चतरा)। सिमरिया एसडीओ सुधीर कुमार दास के निर्देश पर 12 अप्रैल को टंडवा व गिद्धौर थाना क्षेत्र में चलाया गया विशेष मास्क चेकिंग अभियान। टंडवा प्रखंड मुख्यालय में बिना मास्क के दुकानदारों का चालान भी काटा गया। इस कार्रवाई से स्थनिय दुकानदारों के साथ खरीदारों में हड़कंप मचा गया। लोगों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने अपील करते हुए पदाधिकारियों ने सभी से कहा कि घरों में रहें, सुरक्षित रहें। बिना जरूरी काम से घरों से बाहर ना निकले। वहीं गिद्धौर थाना क्षेत्र के बड़की नदी के समीप वाहन व मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस क्रम में दो पहिया वाहन चलाने वाले के हेलमेट, मास्क के साथ वाहन संबंधी कागजात की जांच की गई। जांच में मास्क तथा हेलमेट पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही वैसे लोग जिनके पास हेलमेट व मास्क के अलावा वाहन का कागजात नही थे, उन्हें सख्त हिदायत देते हुए आगे से संबंधित कागजात साथ लेकर चलने की बात कही गई। जांच अभियान में एएसआई कामेशर बैठा समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।