बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: बरही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रसोईया धमना मोड़ पर स्प्रिट से लदा एक टाटा इंडिगो कार न:- जेएच 01 जेड 5900 को पकड़ा है। मौके पर से उक्त कार के चालक रांची के हिंदपीडी निजाम नगर निवासी मो. सरफुद्दीन पिता मो. नोशाद को भी बरही पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक सफेद रंग का टाटा इंडिगो कार हजारीबाग की ओर से स्प्लिट लोड कर बिहार ले जा रही है, उक्त सूचना के आलोक में रसोईया धमना मोड़ पर वाहन जांच के क्रम में उक्त इंडिगो गाड़ी को पकड़ा गया।जिसमें 11 काला रंग के गैलन में करीब 330 लीटर स्प्रिट लदा था। वही मौके पर से चालक को भी गिरफ्तार किया, जिसे जेल भेज दिया गया। वहीं इस बाबत बरही थाना में कांड संख्या 445/21 दर्ज किया गया।