गोड्डा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश दो दिवसीय गोड्डा दौरे पर 5 सितंबर को पहुंच रहे हैं। दौरे के दौरान संगठन में जान फूंकने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि श्री प्रकाश 5 सितंबर को देवघर से चलकर दोपहर 12. 05 बजे गोड्डा पहुंचेंगे।12.30 बजे से 1.30 बजे तक आहूत भाजपा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।1.30 बजे से 2.15 बजे अपराह्न तक पोड़ैयाहाट विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। 2.45 से 3.30 बजे अपराह्न तक महागामा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं 3.30 बजे से 4.15 बजे तक गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। 4.15 बजे से 5 बजे तक जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात करेंगे। 5:30 बजे से 6:15 बजे तक स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों से वार्ता करेंगे। 6 सितंबर को सुबह 9:30 बजे प्रेस वार्ता करने के बाद 10 बजे प्रदेश अध्यक्ष साहिबगंज जिला के लिए रवाना हो जाएंगे।