महेशपुर :प्रखंड के कैराछत्तर स्थित मुख्य चौक पर भाजयुमो कैराछतर मंडल अध्यक्ष क्रांति सिंह की अध्यक्षता में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर जगरनाथ महतो का पुतला दहन किया गया l पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित भाजयुमो जिला महामंत्री पृथ्वी राज चौहान ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा बेटियों पर अत्याचार बंद हो और देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता हैं और वहीं राज्य सरकार द्वारा बेटियों पर बर्बरता पूर्वक दमन किया जा रहा है अगर यही रवैया बना रहा तो युवा मोर्चा आंदोलन करेगीl मौके पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह,मंडल कोषाध्यक्ष राजीव सिंह मिडिया प्रभारी ओमप्रकाश पाल गोपाल भगत निमाई पाल महेश्वर राय, राजेन भंडारी,सिंटू पाल,रिंकू पाल, विष्णु पाल आदि मौजूद थे|