पाकुड़ : राज्य के 21 वां स्थापना दिवस व भगवान विरसा मुंडा के जंयती को ले कर जिला भर में पूरे उल्लास से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा राजनीतिक दल के नेता,समाजिक कार्यकर्ता व स्कूली बच्चों ने अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर विरसा मुंडा को श्रद्वांजली अर्पीत किया। जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सोमवार को मनाई गई। स्थानीय हाटपाड़ा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त वरुण रंजन व एसपी हरदीप पी जनार्दन, डीएफओ रजनीश कुमार, डीडीसी अनमोल कुमार सिंह, सिविल सर्जन, मुख्यालय डीएसपी, कार्यपालक दंडाधिकारी, डीपीआरओ एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।मौके पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि आज का दिन जिलावासियों के लिए महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ था। उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग की शुरुआत की थी। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को आत्मसात करने की जरूरत है।मौके पर पुलिस पदाधिकारी, जिले के गणमान्य लोग व कर्मी उपस्थित थे।झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुर की ओर से झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती के शुभ अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सदस्यगण द्वारा माला एवं पुष्प अर्पित किया गया एवं लोगों को संदेश दिया गया मौके पर उपस्थित मेडिएटर समीर कुमार मिश्रा पैनल अधिवक्ता संजीत कुमार मुखर्जी विधिक सहायक सबील अहमद पीएलवी कमला राय गांगुली नीरज कुमार राउत विधिक सदस्य भीम देहरी उपस्थित थे।