रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : भाजपा के जिला महामंत्री जगदीश पाट पिंगुवा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा पर लगे यौन शोषण आरोप की जानकारी प्रदेश कमेटी को दे दी गई है। उक्त प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश निर्णय लेंगे। उक्त बातें मंगलवार की दोपहर चक्रधरपुर के भगत सिंह चौक में संवाददाता सम्मेलन में कही। मौके पर पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रोम, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, इंद्रजीत सामाड, शेष नारायण लाल उर्फ लाला पप्पू व मनोज लियांगी ने संयुक्त रुप से कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया हैं। भाजपा नेताओं ने कहा मामले में राजनीतिक विरोधियों की साजिश से इनकार नहीं हैं। लेकिन दूध का दूध और पानी का पानी हो इसके लिए पार्टी अपने स्तर से मामले की जांच कराएगी। नेताद्वय ने कहा चूंकि जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बाहर हैं इसलिए मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। प्रदेश अध्यक्ष के रांची लौटते ही शीघ्र निर्णय होगा।