भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक सह सम्मेलन सम्पन्न
सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सरायकेला-खरसावां का एक दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक सह जनजातीय सम्मेलन नेता प्रतिपक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के उपस्तिथि में सरायकेला टाउनहॉल के सभागार में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम स्व डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया। मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सरदार द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का स्वगात किया गया एवं
स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष बिजय महतो ने दिया। अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली, रामकुमार पाहन एवं शिवशंकर उरांव द्वारा सभा को संबोधित किया गया।
मुख्य अतिथि सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आपने संबोधन में राज्य सरकार की कमियों को बताते हुए कहा आज पूरे प्रदेश में 19 महीनों से विकास कार्य ठप हो गया है। जबकि पिछले भाजपा सरकार के पांच साल में अनगिनत कार्य हुए
झारखंड में एम्स जैसे अस्पताल खुल गए।
मोदी जी झारखंड के विकास को हर संभव मदद करते हैं। भाजपा गाँव, गरीब और आदिवासियों की सोचती है, मोदी सरकार ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय का निर्माण किया,
हेमंत सोरेन ने कहा था रोजगार देंगे वरना रोजगार भत्ता देंगे उन्होंने कहा यह सरकार झूठ बोल कर सता में आई है और हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्तिथी बेहद खराब है।नक्सली वारदात पुनः रोज देखने को मिल रहे हैं।
सत्ता में बैठे लोग खुद जल, जंगल, जमीन को लूटने का कार्य कर रहे हैं।
आज प्रदेश में चहुँओर भ्रष्टाचार व्याप्त है अफसरों का तबादला एक उद्योग बन चुका है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर केस दर्ज किया जाता है,
केंद्र की सरकार किसानों के खाते में पैसे भेजने का काम कर रही है,जबकि राज्य सरकार किसानों का समय से फसल नही खरीद रही।उन्हें बीज तक मुहैया नही करवा रही है, इसी कारण से भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेतो में जाकर धरना देने का कार्य किया था।
राज्य की सरकार केंद्र की योजना को भी आगे बढ़ने में विफल है। हमे जनता के बीच इन बातों को पहुंचना है। अब वह वक़्त आ गया है जब राज्य की भलाई के लिये राज्य सरकार से हमे लड़ना होगा। कार्यक्रम में मंच का संचालन मेघराय मार्डी एवं धन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र हेम्ब्रम ने किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने के क्रम में बाबूलाल मरांडी का जिले में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया,
आज के इस सम्मेलन में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, बिजय मेलगांडी, रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजय महतो, जिला संगठन प्रभारी जे.बी तुबित, मीनाक्षी पटनायक, लक्षमण टुडू, रमेश हांसदा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, रामनाथ महतो, शैलेन्द्र सिंह, बॉबी सिंह, मनोज चौधरी, बास्को बेसरा, शकुंतला माहली,चामी मुर्मू, काजू शांडिल्य भी मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सरायकेला परिसदन में जिलाध्यक्ष बिजय महतो की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल के महामंत्री, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष की संयुक्त बैठक बाबूलाल मरांडी की उपस्तिथि में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिनेशानंद गोश्वामी,जिला संगठन प्रभारी जेबी तुबित, लक्षमण टुडू, रामकुमार पाहन, शिवशंकर उरांव गणेश माहली, रमेश हांसदा, शैलेन्द्र सिंह की उपस्तिथि में हुई। जिला संगठन प्रभारी जे.बी तुबित ने नेता प्रतिपक्ष के समक्ष संगठन का ब्यौरा प्रस्तुत किया, साथ ही होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव की तैयारी पर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। दिनेशानंद गोश्वामी ने खराब कानून ब्यवस्था, क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री को प्रसाशन द्वारा नही रोक पाना, एनजीटी के रोक के वावजूद झामुमों के संरक्षण में अवैध बालू कारोबार की बातें बाबूलाल मरांडी के समक्ष रखा। बाबूलाल मरांडी ने निकाय चुनाव को जीतने के उपायों पर चर्चा किया, उन्होंने कहा कोविड के तीसरे लहर को देखते हुए जनसेवा की खातिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का शुभारंभ किया गया है। उसे बूथ स्तर पर सफलतापूर्वक उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निडर होकर सरकार के विफलताओं को जनता के बीच लाने का आह्वान किया।